नारायणपुर ।  दक्षिण अबूझमाड़ इलाके में एक बार फिर से नक्सली और जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें चार नक्सली को ढेर कर दिया है।

साथ ही एक जवान भी शहीद हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, घटन अबूझमाड़ जंगल की है।

बताया जा रहा है कि अबूझमाड़ जंगलों में कल देर रात से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। जिसमें 4 जिलों की पुलिस जॉइंट ऑपरेशन कर रही है। बताया गया कि, दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है।

जिसमें जवानों ने चार नक्सलियों को ढेर कर दिया है। साथ ही एक जवान भी इस मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं। जवानों ने एक ak-47 एसएलआर और 315 बोर की बंदूक बरामद की है।

आपको बता दें कि कुछ महीने पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आए हुए थे। इस दौरान मंत्री शाह ने 7 राज्यों के अफसरों के साथ बैठक की। जिसमें नक्सलियों के खात्म का रणनीति बनाई। जिसके बाद अब नक्सली बौखला गए हैं। वहीं दूसरी ओर कई नक्सली लाल आतंक को छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *