तहसील मुख्यालय डौंडी के धान खरीदी केंद्र में परिवहन के लिए गुरुवार को 13 गाड़ियां लगी थी। जिसके चलते धान का उठाव होने के बाद फड़ में जगह बनने पर शुक्रवार को डौंडी समिति के 40 किसानों से 1300 क्विंटल की धान की खरीदी हुई। वहीं गुदुम, कुआंगोंदी, कोटागांव, भरीटोला, पटेली, घोटिया, मंगलतराई, सुरडोंगर का फड़ गीला होने के खरीदी नहीं हुई। यहां सोमवार से ही खरीदी प्रारंभ होने की संभावना है। शुक्रवार को भी धान परिवहन के लिए कुंआगोंदी, गुदुम, डौंडी और भरीटोला में परिवहन के लिए गाड़ियां लगी थी। शुक्रवार को कुआंगोंदी से 1960 क्विंटल, गुदुम से 1400 क्विंटल, भरीटोला से 240 क्विंटल, डौंडी से 2000 क्विंटल धान का परिवहन हुआ।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *