खैरागढ़, तीन साल बाद खैरागढ़ में सुर- ताल और राग का अद्भुत संगम होगा।

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में आज से शुरू हो रहे तीन दिवसीय खैरागढ़ महोत्सव की शुरुआत मुयमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। महोत्सव के पहले दिन अंतर्राष्ट्रीय सेक्सोफोन वादक बेंजामिन बून अपनी प्रस्तुति देंगे। इस महोत्सव को भव्य रूप से सजाया गया है, जिसमें संगीत विश्वविद्यालय के परिसर को आकर्षक लाइटों और कला-संस्कृति की कलाकृतियों से सजाया गया है।

उद्घाटन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री टंकाराम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका ताम्रकार और उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

पहले दिन बेंजामिन बून, जो 35 देशों में प्रदर्शन कर चुके हैं और 18 पुरस्कारों से समानित हैं, सेक्सोफोन पर अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. लवली शर्मा सितार वादन की प्रस्तुति देंगी। अगले कार्यक्रम में पं. गौरीशंकर कर्मकार तबले की प्रस्तुति देंगे, जो अपनी मिश्रित शैली के लिए प्रसिद्ध हैं। तीसरी प्रस्तुति में वृंदावन की आस्था गोस्वामी मन वृंदाव का उपशास्त्रीय गायन पेश करेंगी। आस्था को सूरमणि उपाधि और संगीत परंपरा रत्न समान मिल चुका है। महोत्सव का समापन छत्तीसगढ़ के लोकसंगीत कलाकार जितेन्द्र साहू द्वारा किया जाएगा, जो सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। यह महोत्सव संगीत और कला प्रेमियों के लिए एक शानदार अवसर होगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *