तुमड़ीबोड़ ग्राम तुमड़ीबोड़ में 13 व 14 जनवरी को दो दिवसीय रामचरित मानस गायन एवं सम्मेलन दुर्गा चौक प्रांगण में रखा गया है। इसमें प्रथम दिवस 13 जनवरी को स्नेह दीप मानस परिवार खिसोरा राजिम, मोर मायरू मानस परिवार गुदगुदा धमतरी, प्रचंड महाकाली जांगलिहा मानस मंडली केवनटिला (ऊ ब कांकेर), नूतन मानस परिवार टोकरो अभनपुर, गौरी महिला मानस मंडली रेंगाकठेरा बालोद, श्रीराम दरबार मानस मंडली चितम खार महासमुंद, दाई के दुलार मानस परिवार कन्हारपुरी गुरुर धमतरी, शारदा रानी मानस परिवार सोरिद महासमुंद की प्रस्तुति होगी। इसी तरह 14 जनवरी को मां के ममता मानस परिवार चिल्हाटी उत्तर बस्तर कांकेर, सत्संग मानस परिवार गोजी कुरूद धमतरी, समर्पण मानस परिवार धरमपुरा रायपुर, जय बजरंग मानस परिवार सेंचुवा धमतरी, गायत्री महिला मानस मंडली मारंगपुरी कोंडागांव, मंदाकिनी मानस मंडली नून छापर बिरोड़ा कवर्धा, जय शंकर मानस परिवार चिखली गरियाबंद, श्रीसच्चिदानंद दीप ज्योति बालिका मानस परिवार गारका बालोद अपनी प्रस्तुति देगी। तीसरे दिन 15 जनवरी को ग्राम तुमड़ीबोड़ में मड़ई का आयोजन किया जाएगा। आयोजक भगत युवा संगठन एवं समस्त ग्रामवासी हैं। समिति के अध्यक्ष सरपंच टीकम पटेल, उपाध्यक्ष तुपेश साहू, सचिव राजेश साहू व समस्त ग्रामवासी ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
