कोरबा. तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से कक्षा 7वीं के छात्र की घटना स्थल पर ही मौत हाे गई. हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया. यह हादसा फोकटपारा मुख्य मार्ग पर हुआ. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

जानकारी के मुताबिक, फोकटपारा निवासी 7वीं में पढ़ने वाला छात्र 13 वर्षीय हर्ष घर से साइकिल से सवार होकर अपने पिता के पास पान ठेले की दुकान जा रहा था. इस दौरान ट्रेलर की टक्कर से उसकी मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई. हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *