केशकाल। तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया। इस हादसे में ट्रॉली के नीचे दबने से दो युवकों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची केशकाल पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है,

जहां उसका इलाज जारी है। वहीं ट्रॉली के नीचे दबे युवकों के शव को बुलडोजर की मदद से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

हादसा राजधानी रायपुर से लगे आरंग में भी हुआ है। यहां हाइवा और बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयंकर था की बाइक के परखच्चे उड़ गए।

नेशनल हाइवे पर पारागांव के पास हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि, पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *