गौरेला पेंड्रा मरवाही, समाज कल्याण विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं, संगठनों, कर्मचारियों तथा विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वालों को विश्व दिव्यांग दिवस 3 दिसंबर 2026 के अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस संबंध में राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
इच्छुक आवेदक 31 जुलाई 2026 तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in/पर आवेदन कर सकते हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे, जिनमें दिव्यांगजन सशक्तिकरण, पुनर्वास, दक्षता विकास, रोजगार सृजन, सुगम्यता, अनुसंधान, खेल, कला, साहित्य तथा अन्य संबंधित क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान शामिल है।समाज कल्याण विभाग ने पात्र व्यक्तियों एवं संस्थाओं से निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है, ताकि उनके उत्कृष्ट कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा सके।
इंदौर पीटीसी ग्राउंड पर मंगलवार को 988 नए आरक्षकों की दीक्षांत परेड हुई. परेड में…
आरंग. विकासखंड आरंग के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गुज़रा में सियासी भूचाल आ गया…
कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाकर 0.5% करने का अनुमोदन विकास, तकनीकी…
छिंदवाड़ा शहर के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध केसरी नंदन हनुमान मंदिर को जिला प्रशासन से मिले…
भिलाई. युगांडा से आए 3 नए यात्रियों की ट्रेसिंग की गई. तीनों यात्री 7 जून…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल की…