दुर्ग । जिले में 1 जून 2025 से 18 अगस्त 2025 तक 606.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 796.7 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 437.5 मिमी. तहसील धमधा में दर्ज की गई है।

इसके अलावा तहसील बोरी में 553.2 मिमी, तहसील अहिवारा में 684.6 मिमी, तहसील भिलाई-3 में 533.6 मिमी और तहसील दुर्ग में 631.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 18 अगस्त 2025 को तहसील दुर्ग में 0.4 मिमी, तहसील धमधा में 0.0 मिमी, तहसील पाटन में 7.2 मिमी, तहसील बोरी में 8.0 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 1.0 मिमी और तहसील अहिवारा में 0.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *