दुर्ग। दुर्ग पाटन फोरलेन सड़क में देवादा गांव के पास बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। वो लोग सिक्सलेन में निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों की मौत के बाद से आक्रोषित हैं। उन्होंने शासन प्रशासन मुआवजे की मांग की है।

पाटन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पाटन से लगभग तीन से चार किलोमीटर पहले देमार गांव में बीती रात एक मजदूर की हाइवा की चपेट में आने मौत हो गई। वहां सिक्स लेन बनाने वाली कंपनी के अंडर में वो मजदूर काम कर रहा था। काम के दौरान ही दुर्घटना हुई है। जब सिक्सलेन निर्माण करने वाली कंपनी ने मजदूरों के परिजनों उचित मुआवजा देने से मना किया तो आक्रोषित ग्रामीणों ने देवादा स्थित सिक्सलेन कंपनी के कार्यालय का घेराव कर दिया।

सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में वहां विरोध दर्ज कराने पहुंच गए। ग्रामीणों ने मिलकर फोरलेन सड़क में बैठकर चक्काजाम कर दिया। वो लोग 60 लाख रुपए मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *