जांजगीर जिला से बड़ी खबर आ रही है। यहां तेज रफ्तार कार और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत होने से कार सवार 5 लोगों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में कार सवार दुल्हा-दुल्हन सहित 5 की मौत हो गयी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आनन फानन में दुर्घटनाग्रस्त कार से सभी को बाहर निकाला गया। पुलिस द्वारा गंभीर रूप से घायल एक शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक ये भीषण सड़क दुर्घटना जांजगीर जिला के मुलमुला थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पामगढ़ में विवाह कार्यक्रम के बाद परिवार वापस अकलतरा लौट रहा था। तभी पकरिया जंगल के पास तेज रफ्तार कार का सामने से आ रही ट्रक से भिड़त हो गयी। इस भीषण हादसे में कार में सवार दुल्हा-दुल्हन सहित 5 लोगों की मौत होने की खबर है। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। दुर्घटना में कार सवार एक शख्स को गंभीर चोट आई है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया । बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गयी। उधर घटना की जानकारी के बाद से परिवार में मातम व्याप्त है। पुलिस मृतकों की पहचान का प्रयास कर रही है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *