CG : दूरस्थ विद्यालयों तक पहुंचेगी ’एसटीईएम’ शिक्षा की रोशनी

विज्ञानदूत, मोबाइल एसटीईएम बाइक” पहल का दंतेवाड़ा में शुभारंभ

दंतेवाड़ा, जिला प्रशासन दंतेवाड़ा एवं शिक्षार्थ ट्रस्ट की संयुक्त पहल “विज्ञानदूत ,मोबाइल एसटीईएम बाइक” का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अभिनव कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के कुआकोंडा विकासखंड के दूरस्थ एवं वंचित विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों तक एसटीईएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी एवं गणित) शिक्षा को सुलभ, रोचक एवं प्रभावी ढंग से पहुँचाना है। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर, डीएमसी हरीश गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने इस पहल को जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचारी शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरगामी कदम बताया। परियोजना के अंतर्गत प्रशिक्षित स्थानीय युवा एसटीईएम शिक्षण किट से सुसज्जित मोटरसाइकिलों के माध्यम से चयनित 13 विद्यालयों में पहुँच कर विद्यार्थियों के साथ प्रायोगिक एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण सत्र संचालित करेंगे। इन सत्रों के जरिए बच्चों में जिज्ञासा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक चिंतन, समस्या-समाधान क्षमता तथा नवाचार की भावना को विकसित किया जाएगा।


“विज्ञानदूत” पहल न केवल विद्यार्थियों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि और समझ को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए आजीविका के अवसर भी सृजित करेगी। समुदाय-आधारित इस सतत शिक्षा मॉडल के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों तक आधुनिक शिक्षण संसाधन पहुँचाने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है। यह पहल प्रशासन, समुदाय एवं सामाजिक संस्था के समन्वित प्रयास का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो जिले में शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक एवं स्थायी परिवर्तन की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध होगी। 

kgnews

Recent Posts

नाबालिग की प्रेग्नेंसी जांच में बड़ी लापरवाही, राजनांदगांव में BMO निलंबित

नाबालिग की प्रेग्नेंसी जांच में बड़ी लापरवाही, राजनांदगांव में BMO निलंबित

राजनांदगांव. सोमनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नाबालिग बालिका की गलत जांच मामले में राज्य शासन…

16 minutes ago
CG में अवैध खनिज कारोबार पर बड़ा प्रहार, कोयला-रेत ढो रहे 8 वाहन जब्त

CG में अवैध खनिज कारोबार पर बड़ा प्रहार, कोयला-रेत ढो रहे 8 वाहन जब्त

सूरजपुर. प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध राज्य सरकार द्वारा चलाए…

51 minutes ago
साय कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को ₹15,000 प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसों को मंजूरी

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को ₹15,000 प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसों को मंजूरी

रायपुर मंत्रालय के महानदी भवन में सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की…

56 minutes ago
CG : आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

CG : आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

 जांजगीर-चांपा , कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आकस्मिक आपदा मृत्यु के 02 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक…

1 hour ago
CG : आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत छात्रावास एवं आश्रमों में प्रवेश प्रारंभ, अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित

CG : आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत छात्रावास एवं आश्रमों में प्रवेश प्रारंभ, अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित

 जांजगीर-चांपा, आदिम जाति कल्याण विभाग जिला जांजगीर-चांपा अंतर्गत संचालित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्री-मैट्रिक…

1 hour ago
CG : शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग 11 जून से प्रारंभ

CG : शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग 11 जून से प्रारंभ

जांजगीर-चांपा, शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के अंतर्गत सिविल, इलेक्ट्रिकल, केमिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच…

1 hour ago