भिलाई। देर रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट और पथराव तक पहुंच गया। झगड़े की शुरुआत बच्चों के बीच हुई कहासुनी से हुई। धीरे-धीरे दोनों पक्षों के बड़े लोग भी शामिल हो गए, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हालांकि, लव अफेयर का एंगल भी सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश में विवाद हुआ है।

पत्थरबाजी में मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं, जिनमें छावनी सीएसपी समेत 5 लोग शामिल हैं।स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

मोहल्ले के अलग-अलग हिस्सों में लगातार गश्त जारी है। जिले के कई थाना प्रभारियों को मौके पर बुलाया गया। दुर्ग, भिलाई, छावनी के सीएसपी के साथ एडिशनल एसपी सिटी और ग्रामीण भी देर रात तक मौजूद रहे। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। दोनों पक्षों का थाने मंगलवार को थाने बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्ष सोनकर मोहल्ले में रहते हैं।

सोमवार रात किसी बात को लेकर बच्चों में विवाद हो गया। भनक लगते ही दोनों पक्षों के बड़े लोग भी मौके पर पहुंचे गए, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई और पत्थर चले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पत्थरबाजी में छावनी सीएसपी समेत कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। किसी तरह स्थिति पर काबू पाया गया। इसके बाद मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। कई थाना प्रभारियों को मौके पर बुलाया गया।दुर्ग, भिलाई, छावनी के सीएसपी के साथ एडिशनल एसपी सिटी और ग्रामीण भी देर रात तक मौजूद रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *