भिलाई नगर निगम क्षेत्र के जोन एक और दो में आज 7 जनवरी को पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। ये समस्या निगम के जल शोधन संयंत्र 66 MLD के मुख्य राइजिंग मेन पाइप लाइन में लीकेज होने के चलते हुई है। निगम ने पाइपलाइन की मरम्मत के लिए रविवार को 12 घंटे का शटडाउन लिया है।

भिलाई नगर निगम के जल कार्य के अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा ने बताया कि नेहरू नगर चौक के पास 66 MLD फिल्टर प्लांट के 800 MM डाया के मुख्य राइजिंग मेन लाइन में लीकेज की समस्या हुई है। निगम के इंजीनियर 8 जनवरी रविवार की सुबह 9 बजे से मरम्मत के काम में लगेंगे। मरम्मत कार्य लगभग 12 घंटे तक चलेगा। इसके बाद ही पेयजल सप्लाई को बहाल किया जाएगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *