CG : दो शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी, कलेक्टर पहुंचे तो गायब थे ड्यूटी से …

रायगढ़। जिले के विकासखंड तमनार अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला महलोई में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान दो शिक्षक स्कूल समय में अनुपस्थित पाए जाने पर जिला शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। 13 फरवरी 2026 को कलेक्टर द्वारा विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें यह गंभीर अनियमितता सामने आई थी।

निरीक्षण के समय पदस्थ शिक्षक सुरेश साहू एवं प्रदीप नायक अपने निर्धारित स्कूल समय पर विद्यालय में उपस्थित नहीं पाए गए। टीम द्वारा उपस्थिति पंजी एवं विद्यालयीन गतिविधियों की जांच के दौरान दोनों शिक्षक बिना पूर्व अनुमति के अनुपस्थित मिले। इसे शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता की श्रेणी में माना गया है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी, जिला रायगढ़ द्वारा दोनों शिक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि उनका उक्त आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियमों के विपरीत है तथा संबंधित दिवस को अवैतनिक घोषित किए जाने पर विचार किया जा रहा है।

दोनों शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे नोटिस प्राप्ति के दो दिवस के भीतर अपनी अनुपस्थिति के संबंध में लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने की स्थिति में उनके विरुद्ध विधिसम्मत अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित शिक्षकों की होगी।

kgnews

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

6 hours ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

6 hours ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

6 hours ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

6 hours ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

6 hours ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

7 hours ago