अमलीपदर, तहसीलदार सुशील कुमार भोई के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने एक बार फिर धान तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से छत्तीसगढ़ ला रहे एक पिकअप वाहन को पकड़ लिया। वाहन में लगभग 45 बोरी अवैध धान भरा हुआ थाए जिसे ग्राम गिरीघाट की ओर लाया जा रहा था।

यह धान ओडिशा के कोहा आम से छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर तस्करी की जा रही थी। वाहन में दो मजदूर भी मौजूद थेए जो धान को उतराने का काम करते थे। तहसीलदार सुशील कुमार भोई और उनकी टीम ने कुही माल जंगल क्षेत्र में घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा और धान सहित अमलीपदर थाना के सुपुर्द कर दिया। सूत्रों के मुताबिक धान खरीदी के पहले कुछ तस्कर और सहकारी समिति के कर्मचारियों की मिलीभगत से बाहर का धान स्थानीय किसानों के पट्टे पर चढ़ाकर सरकारी खरीदी केंद्रों में बेचा जाता है। इससे सरकार को हर साल हजारों करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। धान खरीदी का सीजन शुरू होने से पहले ही तस्कर गोदामों और किसानों के घरों में धान डंप करने में जुट गए हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *