रायपुर । सीएम साय ने कहा, नक्सलवाद के विरुद्ध लगातार ऑपरेशन जारी हैं। बीजापुर में हुए एक बड़े अभियान में 12 नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया गया है। इस ऑपरेशन में हमारे 3 जवान शहीद हुए हैं, उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। बता दें कि बस्तर में नक्सलवाद के समूल नाश के लिए चलाए जा रहे मिशन 2026 ने अब अंतिम और निर्णायक चरण में प्रवेश कर लिया है।

बुधवार को बीजापुर के जंगलों में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल लंबे समय से योजनाबद्ध तरीके से नक्सलियों के ठिकानों को ध्वस्त करने, कैंप विस्तार, सड़क निर्माण और लगातार अभियान चलाने के बाद अब सुरक्षा बल उन इलाकों पर फोकस कर रहे हैं, जहां नक्सली संगठन अपनी आखिरी कोशिशों में जुटा हुआ है।

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, मिशन के पहले चरणों में जिन डिवीजनों और जंगलों को नक्सलियों का गढ़ माना जाता था, वे अब फोर्स की पकड़ में आ चुके हैं। नक्सली गतिविधियों का दायरा काफी सीमित हो गया है और संगठन अपनी संरचना बचाने के लिए लगातार पीछे हट रहा है। इसी स्थिति को देखते हुए फोर्स ने मिशन 2026 की अंतिम लड़ाई की आधिकारिक शुरुआत कर दी है, जो अब बड़े और निर्णायक अभियानों का रूप ले रही है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *