दुर्ग ।  जिले के लिये कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ) दुर्ग में नर्सरी प्रबंधन पर 29-31 तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिला दुर्ग के साथ-साथ बेरला, बेमेतरा, बालोद, रायपुर के भी ग्रामीण युवाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम निदेश विस्तार सेवायें डॉ. एस.एस. टूटेजा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में नर्सरी व्यवसाय कैसे स्थापित किया जाय, पौधों को तैयार करने की विभिन्न तकनीक जैसे कटिंग, गुंटी, बडिंग, ग्राफ्टिंग, नर्सरी पौधों को कीट बीमारियों से रोकथाम, प्रो ट्रे में पौधे तैयार करना जैसी तकनीकों का जीवंत एवं प्रायोगिक प्रदर्शन करके सिखाया गया।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. विजय जैन, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डॉ. कमल नारायण वर्मा, विषय वस्तु विशेषज्ञ (उद्यानिकी) ने पूर्ण प्रायोगिक जानकारी प्रदान की साथ ही डॉ. ईश्वरी कुमार, डॉ. विनय कुमार नायक, डॉ. मनीष कुमार वर्मा, सृष्टि तिवारी, कु. हर्षना चन्द्राकर ने भी तकनीकी जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर उद्यानिकी विभाग अटारी पाटन, दुर्ग नर्सरी के  अंकेश साहू द्वारा नर्सरी व्यवसाय के लिये शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। सभी प्रशिक्षणार्थीयों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *