डोंगरगढ़ नवनिर्वाचित विधायक हर्षिता स्वामी बघेल चंद्रगिरी में स्थित प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विधापीठ की प्राचार्या गुंजन दीदी, उप प्राचार्य अर्चना दीदी, शिक्षिका निशा दीदी के आग्रह पर प्रतिभास्थली पंहुची । प्राचार्य गुंजन ने आचार्य विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद से प्रतिभास्थली में चल रहे सीबीएसई हिन्दी माध्यम स्कूल के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि यहां हिन्दी इंग्लिश और संस्कृत तीनों भाषा में छात्राओं को पारंगत कर भारतीय संस्कृति के अनुकूल संस्कार वान बनाने शिक्षा प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि अब प्रतिभास्थली में सभी समाज की बालिकाओं को प्रवेश दिया जा रहा है। कक्षा 1 से 5 वीं तक डे बोर्डिंग की सुविधा होने से बालिकाएं अपने घर भी जा सकेंगी। ज्ञात हो इससे पूर्व विद्यालय में मात्र जैन बालिकाओं को प्रवेश दिया जाता था परंतु गत वर्ष से सभी समाज की बालिकाओं के लिए विधालय में प्रवेश आरंभ किया गया है। प्रवेश के लिए इच्छुक परिजन प्रत्येक शनिवार और रविवार को विधालय में संपर्क कर सकते हैं। विधायक ने कहा कि डोंगरगढ़ में ऐसा विद्यालय होना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। छात्राओं से बातचीत कर अनुभव के बारे में पूछा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *