CG : अवैध संबंध के शक में परिवार पर जानलेवा हमला, मां की हत्या और 6 घायल ...

बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र हर्षित यादव की स्कूल में बीमार होने के बाद मौत हो गई। रविवार को युवा यादव समाज के जिलाध्यक्ष अमित यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों से हालचाल जाना और हर्षित के पिता जयप्रकाश यादव को न्याय व प्रशासनिक सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।

गौरतलब है कि मल्हार स्थित नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाले 15 वर्षीय हर्षित यादव की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद समय पर इलाज न मिलने से मृत्यु हो गई थी। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि अब तक विद्यालय प्रबंधन या प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की मदद नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि वे सोमवार को प्रतिनिधिमंडल के साथ बिलासपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग करेंगे। इस दौरान अनिल यादव, धनंजय यादव, सुजीत यादव, चमन यादव, संजय यादव सहित समाज के कई सदस्य मौजूद रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *