रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा गरियाबंद लिले की दो सिंचाई योजनाओं की नहरों के विस्तारीकरण कार्य के लिए 5 करोड़ 33 लाख 09 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। स्वीकृत कार्यों में विकासखण्ड-गरियाबंद की सिकासार से कोडार लिंक परियोजना से झलप तक नहर विस्तारीकरण का सर्वेक्षण कार्य हेतु 02 करोड़ 87 लाख 51 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं।

इसी तरह से सिकासार जलाशय परियोजना के अंतर्गत कुकुदा पिकअप वियर से निकलने वाली आर.बी.सी. नहर फिंगेश्वर डिस्ट्रीब्यूटरी को महासमुंद जिले के कोडार जलाशय तक विस्तारीकरण कार्य के लिए  02 करोड़ 45 लाख  58 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *