थाना मुंगेली में प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी 17 वर्षीय और 14 वर्षीय नाबालिग बालिकाओं के साथ ट्यूशन से घर वापस आते समय विवेक उर्फ विक्की डाहिरे और नरसिंग दिवाकर उर्फ बाउ दिवाकर ने हाथ पकड़कर अश्लील कमेंट किया। 

इतना ही नहीं छेड़खानी भी की। मना करने पर गंदी गालियां देते हुए हाथ-मुक्की की और मारपीट भी की। जिसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दी गई। रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मुंगेली में धारा 354, 294, 323, 34 भादवि 8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

प्रकरण की विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों विवेक उर्फ विक्की डाहिरे और नरसिंग दिवाकर उर्फ बाउ दिवाकर को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *