रायपुर । पंडरी और विधानसभा में शराब बेचते तीन कोचिए गिरफ्तार हुए है, एण्टी क्राइम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना विधानसभा क्षेत्रांतर्गत सड्डू बाजार के पास 02 व्यक्ति अपने पास थैले में शराब रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम जगन्नाथ कुम्हार ऊर्फ सागर एवं कैलाश कुम्हार निवासी विधानसभा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले पर शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में दोनों से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी जगन्नाथ कुम्हार ऊर्फ सागर एवं कैलाश कुम्हार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखें कुल 96 पौवा देशी शराब कीमती 9,600/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 294/25 एवं 295/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। इसी कड़ी में 14.06.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत तरूण नगर पंडरी स्थित वर्मा किराना दुकान में सामने अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी विक्रम वर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 41 पौवा देशी एवं अंग्रेजी शराब कीमती 4720/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 275/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी (थाना विधानसभा के प्रकरण में)

01. जगन्नाथ कुम्हार ऊर्फ सागर पिता चम्पे कुम्हार उम्र 30 वर्ष पता शिव मंदिर के पीछे खालबाडा सड्डू थाना विधानसभा रायपुर।

02. कैलाश कुम्हार पिता दुरनो कुम्हार उम्र 19 वर्ष निवासी खालबाडा बीएसयूपी कालोनी सड्डू थाना विधानसभा रायपुर।

गिरफ्तार आरोपी (थाना सिविल लाईन के प्रकरण में)

01. विक्रम वर्मा पिता कंसराम वर्मा उम्र 68 वर्ष निवासी वर्मा किराना दुकान के सामने तरूण नगर पंडरी थाना सिविल लाईन रायपुर। 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *