रायगढ़ लकड़ी काटने पत्नी के साथ जंगल गए पति की मांड नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। अवधराम राठिया (35) अपनी पत्नी के साथ लकड़ी लेने जंगल की ओर गया था। लकड़ी लाने के दौरान रास्ते में मांड नदी में नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया।

पत्नी ने पति की डूबने की जानकारी इंदल सिंह को दी। इसके बाद अवध राम के शव को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र धरमजयगढ़ पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने निरीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। धरमजयगढ़ थाना में सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *