रायगढ़। पुलिस लाइन में एक पुलिस के जवान के द्वारा हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जवान ने पारिवारिक विवाद के चलते गुस्से में आकर हवाई फायरिंग कर दी। जवान का नाम रमेश यादव है। वह पिछले तीन दिनों से खरसिया विधायक उमेश पटेल की सुरक्षा में तैनात था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर शाम वह ड्यूटी से ऊर्दना पुलिस लाइन स्थित अपने घर लौटा था। इस दौरान परिवार के साथ किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। गुस्से में आकर जवान ने हवाई फायरिंग कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। मामले में पुलिस ने जवान की राइफल जप्त कर ली है। आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *