छत्तीसगढ़

CG : परिसर व अस्पताल के साफ सफाई एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के भी दिए निर्देश…

गरियाबंद। कलेक्टर बी. एस. उईके एवं जिला पंचायत के सीईओ प्रखर चंद्राकर ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मैनपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर एवं सीईओ ने हॉस्पिटल में उपलब्ध स्वास्थ्य संसाधनों, चिकित्सकों, मेडिकल स्टाफ, मेडिकल स्टोर, चिकित्सीय कक्ष, एक्स-रे कक्ष, टीकाकरण कक्ष, वीडियों कान्फ्रेस कक्ष, इंजेक्शन कक्ष, जनरल वार्ड, प्रसव कक्ष, एनबीएसयु कक्ष, क्षय उन्मुलन कक्ष आदि का भी अवलोकन किया।

उन्होंने अस्पताल में आएं मरीजों का हालचाल जाना तथा अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने , इमरजेंसी वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, सहित विभिन्न वार्डों का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर उईके ने अस्पताल निरीक्षण के दौरान मरीजों के लिए पर्याप्त बिस्तरों की भी जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल परिसर में उपलब्ध जगहों का भी अवलोकन किया।

   कलेक्टर ने दवाई स्टोर रूम में दवाई और उसकी एक्सपायरी डेट का अवलोकन करते हुए सभी चीजों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित स्टाफ से ड्यूटी चार्ट की जानकारी ली। उन्होंने परिसर व अस्पताल में साफ सफाई व्यवस्था बनाए रखने तथा अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश मौके पर मौजूद चिकित्सकों को दिए। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान ओपीडी और आईपीडी कक्षों का भी अवलोकन किया और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
 इस दौरान कलेक्टर  उईके ने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा लगातार बेहतर करने के निर्देश दिए। प्रत्येक मरीजों का बेहतर उपचार करने को कहा। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई नहीं करने वाले कर्मचारियों का पेमेंट न निकाले। शासन के निर्देशानुसार एवं मरीजों की बेहतर इलाज के लिए लगातार सुविधाओं में बढ़ोतरी की जा रही है। इस अवसर पर एसडीएम मैनपुर  तुलसीराम मरकाम सहित चिकित्सक उपस्थित थे।
kgnews

Recent Posts

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने केरे गांव के होमस्टे का किया अवलोकन

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने केरे गांव के होमस्टे का किया अवलोकन

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने केरे गांव के होमस्टे का किया अवलोकन ग्रामीण पर्यटन के…

17 minutes ago
भोजशाला पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा, बोले- मुस्लिम समाज सत्य स्वीकार कर धरोहर हिंदुओं को सौंपे

भोजशाला पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा, बोले- मुस्लिम समाज सत्य स्वीकार कर धरोहर हिंदुओं को सौंपे

धार धार की ऐतिहासिक भोजशाला में मंगलवार को हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने मां वाग्देवी…

1 hour ago
पारंपरिक खेती छोड़ करेले से बदली किस्मत, किसान दीपक ने कमाए 2.95 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा

पारंपरिक खेती छोड़ करेले से बदली किस्मत, किसान दीपक ने कमाए 2.95 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा

पारंपरिक फसल छोड़ अपनाई करेले की आधुनिक खेती महासमुंद के प्रगतिशील किसान दीपक को हुआ…

1 hour ago
प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने की जिले के विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने की जिले के विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने की जिले के विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा स्वास्थ्य, शिक्षा,…

2 hours ago
नर्मदापुरम में भूकंप से कांपी धरती, 3.8 तीव्रता के झटकों से दहशत में ग्रामीण

नर्मदापुरम में भूकंप से कांपी धरती, 3.8 तीव्रता के झटकों से दहशत में ग्रामीण

नर्मदापुरम  नर्मदापुरम जिले के केसला ब्लॉक के ग्राम चिचवानी और छीतापुरा क्षेत्र में सोमवार रात…

2 hours ago
राजनांदगांव : जाति प्रमाण पत्र मुद्दे पर राजनांदगांव में ज्ञापन सौंपेंगे कर्मचारी और सामाजिक संगठन …

राजनांदगांव : जाति प्रमाण पत्र मुद्दे पर राजनांदगांव में ज्ञापन सौंपेंगे कर्मचारी और सामाजिक संगठन …

राजनांदगांव । जाति प्रमाण पत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार 10 जून को राजनांदगांव…

2 hours ago