राजनांदगांव दिग्विजय कॉलेज में लगभग 4 से 5 हजार प्राइवेट परीक्षार्थी परीक्षा दे सकेंगे। कुलपति से इसकी मांग करने के बाद विशेष अनुमति से प्राइवेट परीक्षा फार्म भरे जाने वाले पोर्टल में दिग्विजय कॉलेज की क्षमता अनुसार एक सीमा में इस सेंटर का चयन करने विकल्प दिया गया था।

इसके पहले यूजी और पीजी के कई विषयों के लिए शहर में सेंटर नहीं होने से विद्यार्थी परेशान थे। कॉलेज की प्राइवेट परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को अब परीक्षा दिलाने शहर के शासकीय दिग्विजय कॉलेज, साइंस कॉलेज, कमला कॉलेज की सुविधा मिलेगी। बुधवार को पोर्टल में बदलाव करने के बाद विद्यार्थियों ने दिग्विजय कॉलेज का विकल्प चुना है। पहले यह व्यवस्था नहीं थी। विद्यार्थियों की समस्या को ध्यान में रख दिग्विजय कॉलेज प्रबंधन ने कुलपति से दिग्विजय कॉलेज का विकल्प पोर्टल में देने की मांग की थी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *