राजनांदगांव मौसम में लगातार हो रहे बदलाव की वजह से अच्छी ठंड नहीं पड़ रही है। अब एक पश्चिमी विक्षोभ बन गया है। जिसने प्रदेश में आ रही ठंडी हवा को रोक दिया है। इसके चलते शनिवार से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी भी संभावित है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में पश्चिम से आ रही है, जो 5.8 किमी पर 58 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसके असर से नमी में वृद्धि होने की संभावना है। जिससे न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा। हालाकि अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा। यह सिस्टम अगले दो से तीन दिन सक्रिय रह सकता है। कुछ दिनों से आ रही ठंडी हवा के असर से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही थी। वहीं दिन में भी हल्की ठंड की स्थिति बनी हुई है। जिसमें शनिवार से कुछ बदलाव की संभावना हैं। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री पर रहा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *