रायगढ़। थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांकर के नेतृत्व में तमनार पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध जारी अभियान के तहत ग्राम बिजना में दबिश देकर 30 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की है। आरोपी शत्रुघ्न साहू को मौके से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बीते 22 मई को तमनार पुलिस की टीम ग्राम खुरुसलेंगा व बिजना क्षेत्र में शिकायतों की जांच व संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी एकत्र कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बिजना निवासी शत्रुघ्न साहू अपने घर के आंगन में महुआ शराब छिपाकर बेचने की तैयारी कर रहा है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी को अवगत कराकर गवाहों के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापामार कार्रवाई की।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *