रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की पूर्व विधायक रजनी ताई उपासने का 94 वर्ष की आयु में बुधवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं और घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रजनी ताई को श्रद्धांजलि दी है।

उपासने ने 1977 में जनता पार्टी से रायपुर विधानसभा से चुनाव जीतकर इतिहास रचा था। वह रायपुर की पहली महिला विधायक बनीं। उस दौर में राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बेहद सीमित थी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *