भिलाई नगर पालिक निगम भिलाई में कांग्रेस शासन काल में हुए भ्रष्टाचार की परत एक एककर खुल रही हैं। यहां एक करोड़ से अधिक का पौधारोपण बिना टेंडर कर दिया गया। अब भाजपा की सरकार आने पर निगम के अधिकारी चुपके से पौधारोपण का टेंडर लगाकर उस रकम को निकालने की फिराक में है।

भिलाई नगर निगम में भाजपा के वरिष्ठ पार्षद पीयुष मिश्रा ने इसकी लिखित शिकायत नगर निगम आयुक्त रोहित व्यास से की है। उन्होंने पौधा रोपण की निविदा से संबंधित भुगतान को रोकने की मांग की है। पीयुष ने आरोप लगाया है कि भिलाई नगर निगम अंतर्गत विभिन्न जोन कार्यालयों के द्वारा कुछ महीने पहले 20-20 लाख रुपये की लागत का टेंडर जारी कर पौधा रोपण कराया गया था। इसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ हुआ है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *