रायपुर  राज्य में वीर बाल दिवस उत्साह से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला स्तर, नगर पालिका, वार्ड, ब्लॉक, ग्राम पंचायत स्तर पर 22-23 दिसंबर को स्कूलों, कॉलेजों और आंगनबाड़ी केंन्द्रों में उत्साह के साथ कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में विशेषकर स्वतंत्रता सेनानियों एवं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से पुरस्कृत पूर्व विजेताओं के अनुभवों को साझा किया गया। वीर बाल प्रतियोगिता के तहत बहादुरी के विषय पर चित्रकला, पठन (सस्वर पाठ), गायन, कविता और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। वीर बाल प्रतियोगिता के विजेताओं को 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा। गौरतलब है कि देश में हर साल 26 दिसम्बर को गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों के सर्वाेच्च बलिदान और साहस की स्मृति में वीर बाल दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य युवाओं और किशोरों, देश वासियों, महिलाओं में राष्ट्रनिर्माण के लिए योगदान एवं मूल्यों को स्थापित करना और सुदृढ़ बनाना है। इसके लिए वीर बाल दिवस के पूर्व किशोर लड़कियों और लड़कों को माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराने और विकसित भारत हेतु शपथ लेने के लिए प्रेरित किया गया। युवाओं के लिए आयोजित गतिविधियों को पोर्टल में अपलोड भी किया गया है। उल्लेखनीय है कि 26 दिसम्बर को पूरे देश में वीर बाल दिवस मनाया जाएगा। वीर बाल दिवस के अवसर पर सभी पंजीकृत बाल देखरेख संस्थाओं में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का प्रसारण किया जाएगा। इस अवसर पर संस्कृति मंत्रालय द्वारा बनाई गई ऑडियो-विजुअल की स्क्रीनिंग के साथ ही वीर बाल दिवस पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी का आयोजन होगा। आयोजन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, पंचायत, उच्च शिक्षा और नगरीय प्रशासन विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *