छत्तीसगढ़

CG : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से बेटियों के भविष्य को मिला नया आधार

सुशासन तिहार शिविर में महिलाओं ने साझा किए अपने अनुभव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया संवाद

रायपुर,

 प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से बेटियों के भविष्य को मिला नया आधार

राज्य शासन एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण के साथ- साथ परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सुशासन तिहार के अंतर्गत बलौदबाजार के करही बाजार में आयोजित समाधान शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योजना की हितग्राही महिलाओं से संवाद कर उनके अनुभव सुने।

          हितग्राही अन्नपूर्णा यादव ने बताया कि उनके पति गंगा प्रसाद मजदूरी कार्य करते हैं और परिवार की आय सीमित है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत प्राप्त 5000 रुपये की राशि को उन्होंने अपनी बालिका के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से सुकन्या योजना में जमा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं और वे चाहती हैं कि भविष्य में उनकी शिक्षा एवं जरूरतों में किसी प्रकार की कठिनाई न आए।

             इसी प्रकार हितग्राही रेवती निषाद ने भी बताया कि उन्हें योजना के अंतर्गत 5000 रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई। उनके पति पोषण निषाद मजदूरी का कार्य करते हैं। रेवती निषाद ने कहा कि उन्होंने भी अपनी दो बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए यह राशि सुकन्या योजना में जमा की है। दोनों महिलाओं ने कहा कि पहले आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता बनी रहती थी, लेकिन अब शासन की योजनाओं से उन्हें भरोसा और सहारा मिला है। योजना से प्राप्त सहायता ने बेटियों की शिक्षा और भविष्य की सुरक्षा के प्रति उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया है।

           मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना तथा बेटियों के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार करना है। हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री एवं सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये योजनाएं उनके जीवन में नई उम्मीद लेकर आई हैं।

kgnews

Recent Posts

सर्वमंगला पुल सड़क का डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य प्रारंभ

सर्वमंगला पुल सड़क का डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य प्रारंभ

रायपुर सर्वमंगला पुल सड़क का डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य प्रारंभ नगर निगम कोरबा क्षेत्र के…

5 hours ago
सुशासन तिहार: शासन की योजनाओं का लाभ अब सीधे गांव तक: विधायक मोहले

सुशासन तिहार: शासन की योजनाओं का लाभ अब सीधे गांव तक: विधायक मोहले

रायपुर शासन की योजनाओं का लाभ अब सीधे गांव तक: विधायक  मोहले मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय…

5 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज ट्रक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज ट्रक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

5 hours ago
प्रदेश व्यापी ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 2026-27 हुई ऑनलाइन गिद्ध गणना में लगभग 10 हजार 742 गिद्ध पाये गये

प्रदेश व्यापी ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 2026-27 हुई ऑनलाइन गिद्ध गणना में लगभग 10 हजार 742 गिद्ध पाये गये

भोपाल  प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना-2026-27 के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन गणना 22 मई से 24 मई 2026…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ की धार्मिक विरासत के संरक्षण और विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

छत्तीसगढ़ की धार्मिक विरासत के संरक्षण और विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

रायपुर धार्मिक पर्यटन बढ़ने से स्थानीय स्तर पर पैदा होंगे रोजगार के नए अवसर-  अग्रवाल…

6 hours ago
भिण्ड पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी

भिण्ड पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी

भोपाल  ​भिण्ड जिले के थाना गोहद चौराहा क्षेत्र में मध्यप्रदेश पुलिस का मानवीय, साहसिक एवं…

6 hours ago