गरियाबंद, गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल की अनुशंसा पर कलेक्टर बीएस उइके ने 4 निर्माण कार्यों के लिए 20 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखण्ड गरियाबंद के ग्राम पंचायत चिखली के दुर्गा चौक से महावीर तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।


इसी प्रकार ग्राम पंचायत मैनपुर 02 के आश्रित ग्राम कांटीदादर में भगवना सिंह के घर से प्राथमिक शाला स्कूल तक, ग्राम पंचायत तंवरबाहरा में शोभित साहू के घर से हरखु राम के घर तक और ग्राम पंचायत खुर्सीपार में सीसी रोड निर्माण के लिए पृथक-पृथक रूप से 5-5 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त निर्माण कार्याे के लिए क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गरियाबंद को सौंपा गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *