गौरेला पेंड्रा मरवाही, मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित प्रदेश के प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। इन विद्यालयों का उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट और एनडीए जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हेतु सघन तैयारी उपलब्ध कराना है। 


    सहायक आयुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026, रात्रि 12 बजे तक निर्धारित है। ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर विद्यार्थी 18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 के मध्य सुधार कर सकेंगे। इसके पश्चात 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक जिला स्तर पर दस्तावेजों का परीक्षण किया जाएगा।

अभ्यर्थी अपने प्रवेश-पत्र 1 मई से 9 मई 2026 के बीच डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026, दिन रविवार को किया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी विभागीय पोर्टल https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग गौरेला से संपर्क कर सकते हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *