कोण्डागांव : सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रदेश में स्थापित प्रयास आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, क्लैट तथा एनडीए की प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु तैयारी कराई जाती है।
वर्ष 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु इच्छुक विद्यार्थी 17 अप्रैल 2026 तक
https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detailऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाईन भरे गये आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार 18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि 01 मई से 09 मई 2026 तक निर्धारित है और 10 मई 2026 को प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *