दुर्ग । छत्तीसगढ़ शासन के दिशा निर्देशो के तहत कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने पुलिस अधीक्षक दुर्ग, वन मण्डलाधिकारी वन मण्डल दुर्ग, महाप्रबंधक भिलाई स्टील प्लॉट मिलाई, आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग/भिलाई/रिसाली/मिलाई-बरोदा, अनुविभागीय अधिकारी (रा) दुर्ग/धमधा/पाटन/मिलाई-3, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग/धमधा/पाटन तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी/नगर पंचायत जामुल/कुम्हारी/अहिवारा/अमलेश्वर/धमधा/पाटन/उतई को परिपत्र जारी कर जिले के कार्यक्षेत्र में पक्षियों के मृत्यु के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त होने पर उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें दुर्ग डॉ.एस.पी. सिंह मो.न. 94252-19010 एवं जिला नोडल अधिकारी प्रभारी रोग अनुसंधान प्रयोग शाला दुर्ग डॉ. नम्रता शारदा मो.नं. 93295-33543 को तत्काल सूचित करने निर्देशित किया है। बाहर से आये प्रवासी पक्षियों की सतत निगरानी रखते हुए मृत्यु होने पर भी तत्काल उपरोक्त नम्बर पर सुचित करने कहा गया है।

 ज्ञात हो कि कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव छ.ग शासन कृषि विकास तथा किसान कल्याण एवं जैव प्रौधिगिकी उद्यान की मत्स्य पालन पशुधन विकास गणना आयुक्त मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर व्दारा अवगत कराया गया है कि जिला रायगढ कुक्कुट प्रक्षेत्र में वर्डफ्लू की पुष्टि हुई है। कलेक्टर रायगढ़ व्दारा त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रभावित पक्षियों को नष्ट कर जिला मुख्यालय से 10 कि.मी. की परिधी में कुक्कुट पक्षियों के कय विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *