जगदलपुर, कलेक्टर हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 04 परिवार को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

कलेक्टर द्वारा तहसील भानपुरी के ग्राम बड़े अलनार निवासी मोहित की मृत्यु पानी में डूबने से पिता रामचंद को, तहसील दरभा के ग्राम नेगानार निवासी चरन सिंह मौर्य की मृत्यु पानी में डूबने से पुत्री काजल को, ग्राम केशापुर निवासी साक्षी की मृत्यु पानी में डूबने से पिता सोनसिंह को और ग्राम भडरीमहू निवासी उमेश कुहरामी की मृत्यु पानी में डूबने से माता केश्लो को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *