जशपुरनगर । कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है।

कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम चेटब, निवासी लीलावती बाई का तालाब के पानी में डूबने से 15 जुलाई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पति भदरा साय हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *