छत्तीसगढ़

CG : फोटो कॉपी और मशरूम एवं महुआ व्यवसाय से बबली यादव की बढ़ी आय

गौरेला पेंड्रा मरवाही,

फोटो कॉपी और मशरूम एवं महुआ व्यवसाय से बबली यादव की बढ़ी आयमुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और बिहान कार्यक्रम से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत चुकतीपानी की बबली यादव ने अपने मेहनत और आत्मविश्वास से सफलता की नई कहानी लिखी है। बबली जागृति महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष हैं। उन्होंने समूह के माध्यम से लोन प्राप्त कर कंप्यूटर खरीदा और अपने घर पर फोटो कॉपी एवं कंप्यूटर संबंधी कार्य शुरू किया। इससे उन्हें नियमित आय मिलने लगी। साथ ही गांव के लोगों को भी स्थानीय स्तर पर सुविधा उपलब्ध होने लगी। 

         बबली यादव मशरूम की खेती की शुरुआत की, जिससे अतिरिक्त आमदनी होने लगी। कृषि आधारित इस कार्य ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इतना ही नहीं, वे पीजी समूह के माध्यम से महुआ खरीदी का कार्य भी कर रही हैं, जिससे ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और आय का अवसर मिल रहा है। बबली का कहना है कि इन सभी गतिविधियों से उनकी मासिक आय लगभग 10 हजार रुपए तक हो जाती है। आज वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ-साथ अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन गई हैं। उन्हें प्रधानमंत्री आवास एवं महतारी वंदन योजना का लाभ भी मिला है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को देते हुए कहा कि शासन की योजनाओं से ग्रामीण महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। 

kgnews

Recent Posts

MP पुलिस की महिला अफसर ने रचा इतिहास, 5865 मीटर ऊंचे किलिमंजारो शिखर पर फहराया परचम

MP पुलिस की महिला अफसर ने रचा इतिहास, 5865 मीटर ऊंचे किलिमंजारो शिखर पर फहराया परचम

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो…

46 minutes ago
नाबालिग की प्रेग्नेंसी जांच में बड़ी लापरवाही, राजनांदगांव में BMO निलंबित

नाबालिग की प्रेग्नेंसी जांच में बड़ी लापरवाही, राजनांदगांव में BMO निलंबित

राजनांदगांव. सोमनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नाबालिग बालिका की गलत जांच मामले में राज्य शासन…

1 hour ago
CG में अवैध खनिज कारोबार पर बड़ा प्रहार, कोयला-रेत ढो रहे 8 वाहन जब्त

CG में अवैध खनिज कारोबार पर बड़ा प्रहार, कोयला-रेत ढो रहे 8 वाहन जब्त

सूरजपुर. प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध राज्य सरकार द्वारा चलाए…

2 hours ago
साय कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को ₹15,000 प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसों को मंजूरी

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को ₹15,000 प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसों को मंजूरी

रायपुर मंत्रालय के महानदी भवन में सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की…

2 hours ago
CG : आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

CG : आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

 जांजगीर-चांपा , कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आकस्मिक आपदा मृत्यु के 02 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक…

2 hours ago
CG : आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत छात्रावास एवं आश्रमों में प्रवेश प्रारंभ, अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित

CG : आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत छात्रावास एवं आश्रमों में प्रवेश प्रारंभ, अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित

 जांजगीर-चांपा, आदिम जाति कल्याण विभाग जिला जांजगीर-चांपा अंतर्गत संचालित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्री-मैट्रिक…

2 hours ago