रायपुर। बिलासपुर में फ्रिज के कंप्रेशर में ब्लास्ट होने से घर में आग लग गई. घर पर मौजूद लोग आनन-फानन में जान बचाकर बाहर निकले. इसके बाद डायल 112 को फोन कर सूचना दी. कुछ समय बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया.

हादसे से कमरे में रखा सामान जल गया है. सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि कुम्हारपारा अंसारी गली निवासी समार प्रजापति अपने घर का फ्रिज, टीवी और सोफा सहित अन्य सामान छत के ऊपर रखा था. मंगलवार को फ्रिज के कंप्रेशर में ब्लास्ट हो गया. वहां आस-पास रखे भूसा सहित अन्य सामान में आग लग गई. इससे आसपास हड़कंप मच गया. लोग खुद से आग पर पानी डालने लग गए. आग बढ़ने से पहले फायर ब्रिगेड के स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रण किया.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *