दुर्ग। दुर्ग जिले के दो आरोपी राजनांदगांव जिले में गांजा तस्करी मामले में गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों आरोपी सुपेला थाना अंतर्गत कोहका और अवंतीबाई चौक के पास रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से करीब 90 हजार रुपए कीमत के 6 किलो गांजा जब्त की गई है। आरोपियों में एक का नाम किशन निषाद और दूसरे का दिनेश जंघेल बताया गया है। दरअसल, राजनांदगांव पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि ग्राम सलोनी के पास आरोपी सचिन बाइक से गांजा लेकर गुजर रहा है। इसके बाद घुमका पुलिस ने उसे 2 किलो गांजे के साथ घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। सचिन से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसे गांजे की सप्लाई कुंदन निर्मलकर ने की थी। इसके बाद पुलिस ने कुंदन को दुर्ग जिले के नगपुरा के पास से गिरफ्तार किया।

कुंदन से जब पूछताछ की गई तो पता चला की उसे कोहका भिलाई के दिनेश जंघेल और किशन निषाद गांजा बेचते हैं। इसके बाद राजनांदगांव पुलिस ने घेराबंदी कर दिनेश और किशन को दुर्ग जिले के चिखली रोड से गिरफ्तार किया। दोनों के पास से पुलिस ने दो-दो किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दोनों लंबे समय से गांजा की तस्करी कर रहे थे। सुपेला के आसपास से ही सप्लाई भी करते थे। दोनों आरोपियों को राजनांदगांव पुलिस गिरफ्तार कर ले गई और आरोपियों से दो-दो किलो गांजा भी बरामद हुआ। मामले में दो अन्य आरोपियों जालबांधा निवासी सचिन मैथिल क्षत्रिय (19) और घुमका निवासी कुंदन निर्मलकर (24) को भी गिरफ्तार किया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *