रायपुर। बाल दिवस के अवसर पर विवेकानन्द विद्यापीठ, कोटा रायपुर में बाल दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रथम वक्ता डॉ शम्पा चौबे ने अपने वक्तव्य मे कहा कि बाल दिवस मनाना सार्थक तभी होगा जब राष्ट्र के सभी बच्चों को शिक्षा का अधिकार प्राप्त हो ताकि कल का भविष्य अच्छे हाथों में हो। नेहरू जी के गुणों को बताते हुए उन्हे चुम्बकीय व्यक्तित्व के धनी बताया, जो भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में भारत को उॅचाई एवं औद्योगिकीकरण में आगे लेकर गये। उनके बाल प्रेम के कारण बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहते हैं।

संस्था के सचिव डॉ ओमप्रकाश वर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि पं. जवाहरलाल नेहरू नये भारत के युग नायक थे जो राष्ट्र के सच्चे निर्माता थे। उनका व्यक्तित्व बहुत ही सम्मोहक था, जिसमें अनेक मानवीय सदगुणों का समन्वय था जो राष्ट्र को समर्पित था। उन्होंने विवेकानन्द से प्रभावित होकर जन सेवा को ही सर्वोपरि मानकर राष्ट्र की सेवा किया। बच्चों से अथाह प्रेम करते हुए बच्चों को राष्ट्र के आने वाले भविष्य बताये। अध्यक्षीय उदबोधन मे हेमचन्द यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलपति डॉ संजय तिवारी ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के राष्ट्र के तस्वीर होगें, बच्चो की जिज्ञासा ही नया भारत को गढ़ते है। नेहरू जी स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जिनको कांटो का साज मिला था, परन्तु उन्हाने अपनी सोच, कर्मठ व्यक्तित्व, सेवाभावना से राष्ट्र को उच्चशिखर पर ले गये। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भवन के लिए अच्छी नीव की जरूरत होती है उसी प्रकार राष्ट्र निर्माण के लिए बच्चों को अच्छी शिक्षा एवं संस्कार देना होगा ताकि अच्छा राष्ट्र बन सके तभी बाल दिवस मनाना सार्थक होगा।

कार्यक्रम के प्रारंभ में पं. जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पार्पण, दीप-प्रज्जवलन तथा विद्यापीठ के छात्रों द्वारा वेदपाठ किये गये, विद्यालय के छात्रों द्वारा सामूहिक गायन, कविता एवं भाषण की प्रस्तुती भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी तिवारी ने किया। कार्यक्रम में वीरेन्द्र वर्मा, एच.डी. प्रसाद, बुलाकी वर्मा लक्ष्मी सोनेकर, मनोज यादव सहित विवेकानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन बी.एड. कॉलेज एवं स्नातक महाविद्यालय के प्रशिक्षार्थी शिक्षक, अध्यापक एवं छात्रगण उपस्थित रहे ।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *