छत्तीसगढ़

CG : बिना सूचना के लंबे समय से लापता शिक्षक को अंतिम चेतावनी : 15 दिन में जवाब न देने पर सेवा होगी समाप्त

एमसीबी/ जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ने अनाधिकृत रूप से ड्यूटी से गायब सहायक शिक्षक को अंतिम कारण बताओ नोटिस जारी किया है। लगातार अनुपस्थित रहने और पहले भेजे गए नोटिसों का जवाब न देने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शिक्षक को 15 दिनों के भीतर उपस्थित होकर जवाब देने का अंतिम अवसर दिया गया है, ऐसा न करने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।
सितंबर 2024 से लगातार गायब हैं शिक्षक 
यह मामला प्राथमिक शाला रामानुजनगर में पदस्थ सहायक शिक्षक नीतेश कुमार पाण्डे का है। वे 20 सितंबर 2024 से लगातार अपने कार्य से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित चल रहे हैं। इस दौरान विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय द्वारा उनके निवास पते पर पंजीकृत डाक के माध्यम से कई कारण बताओ पत्र भेजे गए, लेकिन शिक्षक की ओर से कोई जवाब नहीं आया।
सेवाकाल और नियमों का उल्लंघन
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, शिक्षक नीतेश कुमार पाण्डे की नियुक्ति के बाद से गणना की जाए तो अभी तक उनकी परिवीक्षा अवधि (Probation Period) भी पूरी नहीं हुई है। ऐसी स्थिति में बिना सूचना लंबे समय तक ड्यूटी से गायब रहना सेवा में बने रहने के लिए वैधानिक नहीं है। निर्धारित समय में जवाब न देना छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का स्पष्ट उल्लंघन माना गया है ।
15 दिनों का अंतिम अवसर
 प्रशासन ने शिक्षक को 15 दिन के भीतर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मनेन्द्रगढ़ में उपस्थित होकर अपना समाधानकारक उत्तर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है । यदि तय समय में जवाब नहीं मिलता है, तो यह मान लिया जाएगा कि वे शासकीय सेवा के इच्छुक नहीं हैं। ऐसी स्थिति में शासन के नियमों के तहत उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी, जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। इस संबंध में संकुल प्राचार्य और संकुल शैक्षिक समन्वयक पसौरी को भी निर्देशित किया गया है कि यदि शिक्षक कार्यभार ग्रहण करने आते हैं, तो जिला कार्यालय की अनुमति के बाद ही उन्हें जॉइनिंग दी जाए

kgnews

Recent Posts

CG में अवैध खनिज कारोबार पर बड़ा प्रहार, कोयला-रेत ढो रहे 8 वाहन जब्त

CG में अवैध खनिज कारोबार पर बड़ा प्रहार, कोयला-रेत ढो रहे 8 वाहन जब्त

सूरजपुर. प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध राज्य सरकार द्वारा चलाए…

20 minutes ago
साय कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को ₹15,000 प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसों को मंजूरी

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को ₹15,000 प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसों को मंजूरी

रायपुर मंत्रालय के महानदी भवन में सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की…

25 minutes ago
CG : आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

CG : आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

 जांजगीर-चांपा , कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आकस्मिक आपदा मृत्यु के 02 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक…

36 minutes ago
CG : आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत छात्रावास एवं आश्रमों में प्रवेश प्रारंभ, अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित

CG : आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत छात्रावास एवं आश्रमों में प्रवेश प्रारंभ, अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित

 जांजगीर-चांपा, आदिम जाति कल्याण विभाग जिला जांजगीर-चांपा अंतर्गत संचालित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्री-मैट्रिक…

38 minutes ago
CG : शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग 11 जून से प्रारंभ

CG : शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग 11 जून से प्रारंभ

जांजगीर-चांपा, शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के अंतर्गत सिविल, इलेक्ट्रिकल, केमिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच…

39 minutes ago
CG : मनेंद्रगढ़ में विदेशी मदिरा दुकान संचालन हेतु किराये के भवन के लिए लघु निविदा आमंत्रित

CG : मनेंद्रगढ़ में विदेशी मदिरा दुकान संचालन हेतु किराये के भवन के लिए लघु निविदा आमंत्रित

न के संचालन के लिए ऐसे भवनों का चयन किया जाएगा, जो निर्धारित मानकों एवं…

42 minutes ago