CG : बिस्तर से गायब मासूम की लाश बाल्टी में मिली…CG : बिस्तर से गायब मासूम की लाश बाल्टी में मिली…

अंबिकापुर । घर के कमरे में पानी भरे बाल्टी में मासूम गिर गया, जिससे पानी में सिर डूब जाने से उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है। जानकारी के अनुसार उदयपुर थाना अंतर्गत ग्राम झिरमिटी निवासी दीपक तिर्की शहर के बिलासपुर चौक के समीप लक्ष्मीपुर में मोना तिवारी के यहां किराए के मकान में रहकर ढाबा में काम करता है। बीती रात लगभग 2:30 बजे ड्यूटी कर घर पहुंचा तो देखा 11 माह का पुत्र अंश तिर्की जगा हुआ था। कुछ देर खिलाने के पश्चात उसे अपने और पत्नी के बीच सुलाकर सो गया। तड़के पत्नी सुनीता उठी तो देखा कि बेटा बिस्तर में नहीं है।

वह कमरे में बेटे को ढूंढने लगी। इसी बीच जब बाल्टी के पास पहुंची तो उसके होश उड़ गए। बेटे का सिर पानी भरे बाल्टी के अंदर था, जबकि पैर ऊपर था। तत्काल बेटे को बाहर निकालकर शोर मचाने लगी। पत्नी की आवाज सुन दीपक उठा और बेटे को अचेत देख पेट दबाकर पानी निकाला और तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत मासूम को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम करने के पश्चात शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द किया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *