बीजापुर जिले में माओवादियों ने एक युवक का गला काट दिया है। वारदात के बाद उसके शव को गांव के नजदीक लाकर फेंक दिया है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले नक्सलियों ने उसका अपहरण किया था। अपने साथ जंगल लेकर गए थे। फिर 6 फरवरी की देर शाम उसकी हत्या कर दी। मामला बासागुड़ा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मृत युवक का नाम मिच्चा हड़मा (25) है, जो जिले के तिमापुर गांव का रहने वाला था। एक दिन पहले नक्सली तिमापुर गांव पहुंचे थे। जिसके बाद गांव से ही युवक का अपहरण कर अपने साथ ले गए थे। इसपर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया था। फिर गांव के ही जंगल में टंगिया से गला काट दिया।

वारदात के बाद मृत युवक के शव को तिमापुर गांव में स्कूल के नजदीक रोड पर फेंक दिया। मामले की जानकारी पुलिस को मिली। जवान मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने शव को बरामाद कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *