CG : अवैध संबंध के शक में परिवार पर जानलेवा हमला, मां की हत्या और 6 घायल ...

नारायणपुर, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार जिले के नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता राशि जारी किया गया है। नक्सल पीड़ित परिवार के 04 सदस्यों हेतु 05-05 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है, ग्राम मुरसुलनापा निवासी करवे पद्दा, श्रीमती जुरी पद्दा और ग्राम मरकाबेड़ा निवासी गिलूराम पद्दा को उनके परिवार के मृतक सुखराम पद्दा और चैतूराम पद्दा के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। ग्राम पंचायत मरकाबेड़ा, ग्राम पंचायत गोमे (ग्राम झारवार), ग्राम पंचायत आदनार के निवासियों को 04 जून 2024 को नक्सलियों द्वारा ग्राम से भगा दिया गया एवं 04 लोगों की हत्या किया गया था। पीड़ित परिवार के सदस्यों को अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई के द्वारा 05-05 लाख रूपये का चैक प्रदाय किया गया। इस अवसर पर आदिवासी विकास विभाग के सहायक संचालक तनुजा नाग उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *