कोरबा । उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, महिला सुबह खेत गई हुई थी, तभी गांव का ही युवक यशवंत मिरी (निवासी बरपाली) वहां पहुंच गया। सूनसान स्थान का फायदा उठाकर आरोपी ने पहले महिला के साथ मारपीट की और फिर जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के चिल्लाने पर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें देखते ही आरोपी वहां से भाग निकला। महिला ने घर लौटकर घटना की जानकारी परिजनों को दी।

इसके बाद घटना गांव में फैलते ही लोगों में भारी आक्रोश पैदा हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की तलाश की और उसे बरपाली बस स्टैंड में पकड़कर जमकर पिटाई की। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया। ग्रामीणों की पिटाई से घायल आरोपी यशवंत मिरी को मेडिकल अस्पताल में भर्ती है। घटना को लेकर ग्रामीणों में अभी भी आक्रोश व्याप्त है और कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *