CG : बोलेरो की टक्कर से कार सवार बाप-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत ...CG : बोलेरो की टक्कर से कार सवार बाप-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत ...

जांजगीर। जिले के बलौदा क्षेत्र के बुचीहरदी गांव में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. बोलेरो और कार की टक्कर हुई है और कार सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई है, वहीं हादसे में बहु और एक अन्य युवक को चोट आई है, जिन्हें बलौदा के राजकेशर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। बोलेरो में सवार 9 लोगों को मामूली चोट आई है। टक्कर के बाद कार, सड़क से नीचे उतरकर पलट गई थी। हादसे की सूचना के बाद मौके पर बलौदा पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, अकलतरा क्षेत्र के अमोरा गांव से रूपेश निर्मलकर, अपने बेटे राहुल निर्मलकर, बहु और एक अन्य युवक के साथ सराईश्रृंगार डोंगरी गांव रिश्तेदार आए थे। यहां कार्यक्रम के बाद वे कार से अमोरा गांव लौट रहे थे। वे बुचीहरदी के पेट्रोल पंप, पुल के पास पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से कार की टक्कर हो गई और सड़क से नीचे कार उतरकर पलट गई। इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार पिता रूपेश निर्मलकर, बेटा राहुल निर्मलकर की मौत हो गई, वहीं बहु और एक अन्य युवक को चोट आई है। हादसे में बोलेरो सवार 9 लोगों को मामूली चोट आई है। बोलेरो सवार लोग, कोरबा की ओर जा रहे थे. हादसे के बाद परिजन सदमे में हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *