दंतेवाड़ा, दंतेवाड़ा विकासखंड के परियोजना बचेली अंतर्गत सेक्टर भाँसी एवं गंजेनार में 8 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक पोषण पखवाड़ा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान हर वर्ष की तरह इस बार भी महिलाओं और बच्चों में एनीमिया व कुपोषण की रोकथाम के उद्देश्य से संचालित हो रहा है। अभियान के अंतर्गत थीम आधारित गतिविधियाँ जैसे एनीमिया मुक्त भारत,स्वच्छता व हाथ धुलाई के महत्व,पौष्टिक आहार का संदेश,नारा लेखन, साइकिल रैली, रंगोली निर्माण,रेडी-टू-ईट फूड से बने व्यंजनों का प्रदर्शन,“जिंदगी के पहले 1000 दिन” और “पोषण भी पढ़ाई भी” पर आधारित गतिविधियां संचालित की जा रही है।
इसके अलावा इन गतिविधियों के माध्यम से समुदाय को पोषण शपथ दिलाने और लोगों स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत घर पर पौष्टिक भोजन को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं की व्यक्तिगत काउंसलिंग, बच्चों में मोटापे की समस्या से निपटने हेतु स्वस्थ जीवन शैली संबंधी जानकारी साझा की गई। साथ ही, ‘‘एप्प‘‘ क्वेश्चन ट्रैक्टर‘‘ में उपलब्ध ‘‘बेनिफिशियरी मॉडल और सी-से माड्यूल‘‘ के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। जनभागीदारी और जागरूकता के माध्यम से यह अभियान जिले में पोषण स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम साबित हो रहा है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *