रायपुर । शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला द्वारा भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला नगर निगम रायपुर में जीत सुनिश्चित करने सभी कार्यकर्ता एकजुट होंगे।

उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव , रायपुर नगर निगम चुनाव प्रभारी कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम , वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र रमेश बैस , रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल , रायपुर शहर की चारों विधानसभाओं के विधायक राजेश मूणत , सुनील सोनी , मोतीलाल साहू और पुरंदर मिश्रा आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहब , धरसीवां विधायक अनुज शर्मा , अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू , प्रदेश महामंत्री भाजपा संजय श्रीवास्तव और संभाग प्रभारी पूर्व विधायक सौरभ सिंह सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहेंगे ।

कार्यक्रम के विषय में विस्तार से बताते हुए जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि हम नगर निगम चुनाव पूर्व हर क्षेत्र में पूर्ण रूपेण तैयार रहना चाहते हैं हमे गर्व है यह वही कार्यकर्ता जिन्होंने विधानसभा और लोकसभा के साथ साथ उपचुनाव में भी भाजपा को अप्रत्याशित ऐतिहासिक जीत दिलवाई है और इस बार भी कार्यकर्ताओं के दम पर हम प्रचंड जीत की ओर अग्रसर है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *